Saturday, July 5, 2025
Homeराजनीतिमोदी जी के सबका साथ-सबका विश्वास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव :...

मोदी जी के सबका साथ-सबका विश्वास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव : सरोज पांडेय

रायपुर । कोरबा लोकसभा भाजपा उम्मीदवार डॉ. सरोज पाण्डेय उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचीं। जिले में प्रवेश करने के साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

टी.पी. नगर क्षेत्र में भाजपा के कोरबा लोकसभा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की। यहां भी भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय का स्वागत करने के लिए पदाधिकारी और भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे कोरबा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा और एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे। यहां से मैं चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि आप ही चुनाव लड़ रहे हैं। मैं अब कोरबा से वापस नहीं जाने वाली।

कोरबा लोकसभा में पिछले 5 वर्षों में विकास कार्य देखने को नहीं मिला। जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुआ है। सामने वाले भी कमजोर नहीं, वे रणनीति से लड़ते हैं। भाजपा उम्मीदवार सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और विकास के लिए इतना कार्य करते हैं कि वे 3 घंटे भी सो नहीं पाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस की सांसद मैदान में ही नहीं हैं। कोरबा लोकसभा की पालक सांसद होने के नाते वे आने वाले समय में सभी मुद्दों और विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगी।

सरोज का भव्य स्वागत पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कोरबा प्रत्याशी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, अशोक चावलानी, जोगेश लाम्बा, गोपाल मोदी, श्यामलाल मरावी, अशोक मोदी, नरेंद्र देवांगन, जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, बलराम विश्वकर्मा, रितु चौरसिया आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मंजू सिंह, संजू देवी राजपूत, रूकमणी नायर, उमा भारती सराफ आदि के द्वारा भी सरोज पांडेय का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महामाला से सरोज पांडेय का स्वागत किया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के इस द्वारा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधिगण समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शाहिद सैकड़ो की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments