Wednesday, July 2, 2025
Homeछत्तीसगढ़केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर सीएम विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments