रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था। जो अज्ञात कारणो से गटर में फस गए थे दोनों को प्रयास करके निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।
दोनों मृतकों की सूचना थाना तेलीबांधा को दे दी गई है, पुलिस ने घटनास्थल पर एवं अस्पताल पहुंचकर शवों के पचंनामा कार्यवाही कर उन्हें पोस्टमार्टम करने मेकाहारा अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों के नाम डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर बताया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें :- लाखों के अवैध गांजे की खेप के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार