Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़सड़क सुरक्षा माह 2024 के आयोजन पर यातायात जनजागरूकता रथ किया गया...

सड़क सुरक्षा माह 2024 के आयोजन पर यातायात जनजागरूकता रथ किया गया रवाना

अजय श्रीवास्तव / रायपुर। पूरे देश में सड़कों में होने वाली घटनाओं एवं उससे बचाव के लिए हर प्रदेश में सड़क सुरक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक की ओर से 15 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में प्रदेश के हर जिलों में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी के अनेक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।

सड़क सुरक्षा माह 2024 के लिए यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया : मनोज वर्मा
सड़क सुरक्षा माह 2024 के लिए यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया : मनोज वर्मा

इसी कड़ी में रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के स्कूलों, कालेजों में छात्रों एवं छात्राओं के साथ मिलकर  सेंट जेवियर स्कूल, रियान पब्लिक स्कूल, गिरौद ग्राम के शासकीय स्कूल  व पं. हरिशंकर शुक्ला स्मृति महाविद्यालय कचना के साथ साथ शहर में लाल गंगा बिजनेस पार्क पचपेड़ीनाका रायपुर में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम नागरिकों के साथ साझा किया।

सड़क सुरक्षा माह 2024 के लिए यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया : मनोज वर्मा

यातायात पुलिस रायपुर की ओर से तीसरे दिन की शुरुआत आज भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड से यातायात माह की जानकारी साझा करने के लिए यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया गया, यह जागरूकता रथ 07 दिनों तक शहर के अलग अलग स्थानों में भ्रमण कर करके यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही लोगो को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु जागरूक करेगा। जिससे भविष्य में नागरिकों को सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे करीबी, वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आज रवाना किए गए जागरूकता रथ को नगरपालिका निगम के उप प्रतिपक्ष नेता मनोज वर्मा एवं छ.ग. यातायात महासंघ के अध्यक्ष अनवर अली द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मनोज वर्मा द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गयी। इस दौरान डीएसपी यातायात रायपुर सुशांतो बनर्जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आटो एवं बस चालक/परिचालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर पालन करने निर्देशित किया गया।

जागरूकता अभियान में सुरक्षा माह के तहत आज तीसरे दिन भी लगातार शहर के सभी प्रमुख मार्गो एवं लगभग 45 चौक-चौराहों में राजधानी की यातायात पुलिस के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने यातायात नियमों से संबंधित बैनर – पोस्टर लगाए गए एवं पांप्लेट बांटकर। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments