Wednesday, July 2, 2025
Homeजगदलपुर/रायपुरमुख्यमंत्री साय तक पहुंची एनएमडीसी के अफसरों की वादाखिलाफी की बात, उच्च...

मुख्यमंत्री साय तक पहुंची एनएमडीसी के अफसरों की वादाखिलाफी की बात, उच्च प्रबंधन से चर्चा करेंगे सीएम

अर्जुन झा/नगरनार/STARNEWS। एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र से जुड़े विभिन्न मसलों को लेकर जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के मार्गदर्शन और सुब्रतो विश्वास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और एनएमडीसी प्रबंधन की वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज ही एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालेंगे। जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति मर्यादित आठ सूत्रीय मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत है। चार दिन पहले जब संघ के पदाधिकारियों ने स्टील प्लांट का गेट ब्लॉक करने की चेतावनी दी थी तब उच्च प्रबंधन ने सारी मांगें पूरी करने का वादा किया था, मगर प्रबंधन दूसरे दिन ही वादे से मुकर गया। इससे परिवहन संघ के सदस्यों और प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कराने की पहल की। प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से लंबी चर्चा हुई।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्लांट से निकलने वाले मॉल के परिवहन का वर्क आर्डर मिलने से बस्तर के लोकल परिवहन व्यवसायी परिवहन का कार्य कर पाएंगे। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। साथ ही कोपागुड़ा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिलाओं को संयत्र में नौकरी, स्थानीय लोगों को रोजगार, नगरनार प्लांट से निकलने वाले दूषित जल के दुष्प्रभाव, पंचायतों के विकास के लिए राशि न मिलने व अन्य मसलों पर सुब्रतो बिस्वास और संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ की आठ सूत्रीय मांगों का किया समर्थन किया और कहा कि वे आज रात ही एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे ।जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष बनमली नाग, रघु सेठिया, रवि दास, राधेश्याम पंद्रे, गीता मिश्रा, रेनू बघेल, जागेश्वर साहू, हरि साहू, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, जितेंद्र पाणिग्रही, वनवासी मौर्य, खगेश्वर देवांगन, संजय के साथ खगेश्वर बघेल की टीम शामिल थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments