अजय श्रीवास्तव/ बस्तर। ठीक लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर 10 के कर्मठ कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसा माना जा सकता है कि उनकेऔर उनके समर्थकों के जाने से बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है । जानकारी अनुसार कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया गया कि इनमें जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, ग्राम पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है।
कल देर शाम ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने देश भर में 39 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। इस सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ दक्षिण भारत क्षेत्र के कई राज्यों के उम्मीदवारों का नाम की लिस्ट जारी हुई है छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां की 11 में से 6 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें बस्तर संभाग की बीजापुर सीट के प्रत्याशी की घोषणा की गई है। ऐसे में कांग्रेस के बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीटों में आने वाले चुनाव में क्या प्रभाव पड़ेगा।