Saturday, July 5, 2025
HomeराजनीतिRSS मुख्यालय पर जमीन और आसमान से कड़ा पहरा

RSS मुख्यालय पर जमीन और आसमान से कड़ा पहरा

अजय श्रीवास्तव/नागपुर / रायपुर। महाराष्ट्र प्रदेश पुलिस के द्वारा दिए गए आदेश पर नागपुर पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय (RSS) को नो-ड्रोन क्षेत्र घोषित कर दिया है। नागपुर पुलिस द्वारा RSS मुख्यालय पर हो सकने वाले संभावित खतरे का हवाला देते आज से लेकर 28 मार्च तक आरएसएस मुख्यालय के 3 किलोमीटर आसमानी क्षेत्र को नो-ड्रोन क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने RSS मुख्यालय परिसर की वीडियो एवं फोटोग्राफी पर रोक लगा दी है।

देश के RSS का मुख्यालय महाराष्ट्र नागपुर के महल क्षेत्र में स्थापित है। इस बार की जानकारी पुलिस विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त अस्वती दोर्जे ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (1) (3) के तहत 28 जनवरी रविवार को एक यह आदेश जारी किया है। देश के RSS मुख्यालय एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है जहां होटल, लॉज और कोचिंग कक्षाओं के कारण सैकड़ों लोगों का यहां रोजाना आना जाना लगा रहता है।

यह भी पढ़ें :- आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आदेश में कहा गया है कि इसके कारण, आसपास से गुजरने वाले व्यक्ति तस्वीरें ले सकते हैं या वीडियो बना सकते हैं या ड्रोन वीडियोग्राफी कर सकते हैं, जिससे मुख्यालय के लिए संभावित खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने आदेश में कहा कि मैं क्षेत्र में तस्वीरें, वीडियो या ड्रोन से तस्वीरें लेने पर रोक लगा रही हूं। अधिकारियों ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश इस वर्ष 29 जनवरी से 28 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments