Wednesday, July 2, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयRaipur Police's big action on IPL betting: महादेव-अन्ना रेड्‌डी एप से खिला...

Raipur Police’s big action on IPL betting: महादेव-अन्ना रेड्‌डी एप से खिला रहे थे, 26 सटोरिए पुणे से किया गया गिरफ्तार

अजय श्रीवास्तव/ रायपुर| आईपीएल सट्टे पर रायपुर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार | ये सभी सटोरिए महादेव और अन्ना रेड्‌डी एप से करोड़ों का सट्टा संचालित कर रहे थे| पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम और 50 सिम कार्ड जब्त किया गया है| पकड़े गए सभी सटोरिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं|
 सभी आरोपी पुणे में बैठकर अन्ना रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे| एक-एक आईडी को 35 से 50 लाख रुपए में लिया गया था| सटोरियों से जब्त लैपटॉप एवं मोबाइल फोन में लगभग 30 करोड़ से अधिक की लेन-देन की जानकारी मिली है| सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है| आपको बता दें कि वर्ष 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम अब तक 9 मामलों में कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है|
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम एवं गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हाल में ही गोवा से 8 सटोरियों को गिरफ्तार कर सटोरियों से पूछताछ में पता चला कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं| एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने माना थाना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी के लिए पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी| वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम की सहायता के लिए 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया| विवेचना के दौरान टीम के सदस्यों को पता चला कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमेंट स्थित 02 अलग – अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे|

पुलिस की टीम ने लगातार 07 दिन तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की| पुलिस ने अपने लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ मारी रेड| इस दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे|

गिरफ्तार सटोरिए

राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी जिला बालाघाट (मप्र)।
समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद जिला मोहला मानपुर।
अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 जिला छिन्दवाडा (मप्र)।
अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 एटीएम चौक के पास अवंति विहार रायपुर ।
साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा।
जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस जिला दुर्ग (छग।
शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम लाखे नगर रायपुर।
देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर रायपुर।
साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (मप्र)।
अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक जिला दुर्ग।
रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा जिला राजनांदगांव।
मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।
हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास जिला कोरिया।
मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर।
रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा
विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई जिला दुर्ग ।
आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी जिला कोरबा।
राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक जिला रायपुर
कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज
अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग।
सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी वालफोर्ड सिटी भाटागांव जिला रायपुर ।
शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार रायपुर।
भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उप्र)।
अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छग)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments