Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़नगर पालिका निगम में विपक्षी प्रदर्शन

नगर पालिका निगम में विपक्षी प्रदर्शन

रायपुर/STARNEWS| रायपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले 70 वार्डों में कुछ वार्ड में आज भी पेयजल आपूर्ति की समस्या यथावत बनी हुई है, इस समय राजधानी रायपुर की नगर पालिका निगम में कांग्रेस पार्टी के महापौर एवं पूरी MIC कांग्रेस के पार्षदों की है । कॉल करने वाली बात यह है कि जिस वार्ड का प्रतिनिधि कांग्रेस का सदस्य है वहां भी पेयजल आपूर्ति की समस्या मुंह बाए खड़ी है। हालांकि केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना “जल शक्ति मिशन” चला रखी है लेकिन आज भी नगर निगम के 70 वार्ड में अधिकांश वार्डो में यह कार्य पूरा नहीं हुआ है।

आज रायपुर नगर पालिका निगम में जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पालिका निगम रायपुर के समस्त भाजपा पार्षदों ने शहर में पानी की समस्या को लेकर आज महापौर के कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे भाजपा प्रतिपक्ष के उप नेता मनोज वर्मा सहित पार्षदों के दल के साथ नगर निगम के महापौर को कुम्हकरण निद्रा में से जागने किया जा रहा ये अनोखा प्रदर्शन। शहर में सभी वार्डों में जल संकट की गंभीर समस्याओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए नगाड़ा और थाली बजा कर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन। इस प्रदर्शन में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments