Saturday, July 5, 2025
Homeराजनीतिअब भारत न्याय यात्रा के तहत आमजन से राहुल गांधी जुड़ेंगे

अब भारत न्याय यात्रा के तहत आमजन से राहुल गांधी जुड़ेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत न्याय यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। यह यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक की जाएगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

मणिपुर से मुंबई कुल 6200 किमी की होगी यात्रा : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को दिखाएंगेहरी झंडी
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा जिसे अब “भारत न्याय यात्रा” के नाम से जाना जाएगा शुरु करने जा रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। यात्रा मणिपुर से शरु होगी और मुंबई तक जाएगी। इस बीच यात्रा में कांग्रेस 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है। भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। ।

यह भी पढ़ें :- कोहरे का कहर… हवाई यात्रा में डाली खलल

कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा
भारत न्याय यात्रा में 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करते हुए चलेगी। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस जिन राज्यों को कवर करेगी, उनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न की थी। 7 सितंबर, 2022 से शुरू की गई यात्रा करीब 5 महीने चली थी और इससे आमजन बड़ी तादाद में जुड़ा था। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और अन्य लोग कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments