Wednesday, July 2, 2025
Homeखेलकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांग खिलाड़ियों को बांटे व्हील चेयर...

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांग खिलाड़ियों को बांटे व्हील चेयर…

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कोरबा दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट फेडरेशन के दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हील चेयर प्रदान करके प्रोत्साहित किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत उपस्थित थीं।

जिले के 15 दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके निरंतर खेल अभ्यास एवं खेल प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को निर्देशित किया था कि खिलाड़ियों को आगामी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला खनिज न्यास मद से खिलाड़ियों को व्हील चेयर प्रदान की गई। व्हील चेयर पाकर खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें :- कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि इन दिव्यांग खिलाड़ियों में से 03 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुके हैं। लक्की सोनी दिव्यांग आईपीएल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में उनका प्रदर्शन कर चुके हैं। व्हील चेयर पाकर खिलाड़ियों ने जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments