अजय श्रीवास्तव /रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस विभाग के हर रैंक अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन गृह (पुलिस) विभाग के सचिव द्वारा फिर एक सूची जारी कर दी है।
इस सूची में 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस जारी लिस्ट शहर के एक CSP भी शामिल हैं । वहीं शहर में क्राइम ब्रांच में T.I. पद संभाल चुके संजय सिंह अब क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होंगे।