Wednesday, July 2, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में भूकंप का कहर, एक ही दिन में आए 155 झटके,...

जापान में भूकंप का कहर, एक ही दिन में आए 155 झटके, 92 की मौत, 242 लापता

टोक्यो। जापान में भूकंप लगातार आ रहा है। नए साल से इसकी शुरुआत हुई जो अभी तक रुकी नहीं है। यहां अब तक 155 भूकंप आ चुके है। जिसके कारण 92 लोगों की मौत हो गई और 242 लोग लापता हो गए। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा।

भूकंप के कहर से 92 की मौत, 242 लापता

पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। यह भूकंप जापान में इशिकावाके अनामिज़ु से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या में भगवान श्री राम के स्वागत से संपूर्ण देश प्रसन्‍न हैं : प्रधानमंत्री मोदी

इससे कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। सुनामी का खतरा पैदा होने के साथ ही बुलेट ट्रेनों तक को रोकना पड़ गया। भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जानकारों को कहना है कि आने वाले समय में भूकंप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments