Tuesday, July 1, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस विधायक की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा...

कांग्रेस विधायक की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

स्टारन्यूज आईएनडी डेस्क । मध्यप्रदेश में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक नेता जी की जमकर धुनाई कर रही है। ये नेता दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडौसा बताये जा रहा हैं। रविंद्र सिंह तोमर उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायक जी का एक महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस की भनक पुलिस में पदस्थ सिपाही महिला के पति को लग गई। सिपाही ने विधायक तोमर को अपनी पत्नि के साथ रंगे हाथो पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें :- लद्दाख में दुनिया का सबसे ऊंचे लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण करेगा BRO

जिसके बाद बीच चौराहे पर सिपाही ने पुलिस साथियों के साथ मिलकर विधायक रविंद्र सिंह तोमर को जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई से उनका बुरा हाल हो गया। मामला एक साल पहले का बताया जा रहा है। जिसे दबा दिया गया था। चुनाव नजदीक आते ही अब विधायक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments