Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस का बड़ा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव में प्रचार करने बस्तर के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की, जिसमें कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। कांग्रेस अब तक लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाया है। कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है। कल से प्रथम चरण के लिए नामांकन शुरू हो गया है। बस्तर में प्रथम चरण में चुनाव होना है, लेकिन कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी घोषणा नहीं कर पाई है।

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के आदेश पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने सभी कलेक्टर को बरसात-ओला गिरने से चना, गेहूं, सब्जी, भाजी समेत अन्य फसल को हुई क्षति का सर्वे कर सबको मुआवजा देने का निर्देश दिया है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है। जो किसानों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करेगी।

यह भी पढ़ें :- सोनिया, राहुल और खरगे ने एकसाथ बीजेपी को घेरा, कहा- साजिश के तहत कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज

वही राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध पर कहा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से उसका विरोध हो रहा है। मंच पर उनके कार्यकर्ता विरोध कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments