Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़जवान अरविंद एक्का की शहादत को सीएम विष्णु देव साय ने किया...

जवान अरविंद एक्का की शहादत को सीएम विष्णु देव साय ने किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी : सीएम विष्णु देव साय

श्री एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ।

यह भी पढ़ें :- आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे करीबी, वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि श्री एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments