Wednesday, July 2, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन, जशपुर में मनाया विशेष दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन, जशपुर में मनाया विशेष दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 61 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर वे अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया और उनके लिए न्योताभोज का आयोजन भी किया।

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने एनजीओ द्वारा विदेशी सहायता के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हेल्थ और एजुकेशन के नाम पर आने वाले फंड का गलत इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है और इसे रोका जाना चाहिए।

यह भी पढ़े :- त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार, विदेशी फंड से अवैध धर्मांतरण पर कार्रवाई जारी – डिप्टी सीएम अरुण साव

उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी भी धर्म को मान सकता है, लेकिन जब गरीबी, अशिक्षा, चंगाई और प्रलोभन के माध्यम से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने मांग की कि इस तरह की विदेशी फंडिंग की पूरी जांच होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका सही उपयोग हो रहा है या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments