Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया...

मुख्यमंत्री साय ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया स्मरण

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के फरसाबहार विकासखण्ड स्थित सराईटोली पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर नवनिर्मित अटल चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के निर्माण में उनके अतुलनीय सहयोग को स्मरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप में मनाया जाएगा – मुख्यमंत्री साय

इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments