Wednesday, July 2, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया...

मुख्यमंत्री ने श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चारित्रिक दृढ़ता और आत्मिक विकास पर बल दिया। देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- केंद्र एवं राज्य स्तरीय मांगो को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments