Saturday, July 5, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयChandrayaan 3 : भारत ने रच दिया इतिहास, पीएम मोदी सहित...

Chandrayaan 3 : भारत ने रच दिया इतिहास, पीएम मोदी सहित विश्व के नेताओं ने दी शुभकामनाऐं, पीएम मोदी बोले – एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की इच्छाओं के जवाब में कहा कि यह मील का पत्थर सिर्फ भारत का गौरव नहीं है बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का प्रतीक है।

“मैं महामहिम शेख @MohamedBinZayed को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। यह मील का पत्थर न केवल भारत का गौरव है बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का प्रतीक है। विज्ञान और अंतरिक्ष में हमारे प्रयास सभी के लिए एक उज्जवल कल का मार्ग प्रशस्त करें, ”पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। (Chandrayaan 3 लाइव)

यूएई के राष्ट्रपति ने पहले कहा था: “भारत के चंद्रयान -3 (Chandrayaan 3) अंतरिक्ष यान की सफल चंद्र लैंडिंग सामूहिक वैज्ञानिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करती है। मैं मानव जाति की सेवा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।

भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।

पीएम मोदी ने इसरो चीफ से फोन पर बात की
चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डुबा हुआ है। पीएम मोदी इस वक्त जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मौजूद हैं। उन्होंने भारतीय मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई दी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग पर इसरो चीफ एस सोमनाथ से फोन पर बात की। उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी- एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं दुनिया को इस पल का इंतजार था। आज पूरा देश, हर भारतवासी इस पल का आनंद उठा रहा है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो और देश के हर वैज्ञानिक को बधाई देता हूं। इसलिए क्योंकि इन्होंने इस पल के लिए वर्षों से इस पल का इंतजार किया है। मैं इस भावुकता से भरे इस पल के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।

हमारे वैज्ञानिकों के परीश्रम से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक और कहानियां बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतवासी धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं। बहुत पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के हैं। लेकिन, एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर ।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने कहा कि मेरे घर में कल लूट और डकैती हुई…

आज दिन हर भारतवासी के लिए अविस्मरणीय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन को देश हमेशा याद रखेगा। यह दिन हमे उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करेगा। ये दिन हमे अपने संकल्पों की याद दिलाएगा। यह दिन इस बात प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है। एक बार फिर देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के मिशन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

पीएम मोदी जोहानिसबर्ग से जुड़े
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त बहुत करीब आ रहा है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो चुकी है। लैडिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अभी यान का विक्रम वर्टिकल हो गया। बस 800 मीटर बच गया। उधर, पीएम मोदी भी जोहानिसबर्ग से जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments