Wednesday, July 2, 2025
HomeअपराधCG CRIME: आखिर क्यों कलयुग के पिता ने ली अपने ही पुत्र...

CG CRIME: आखिर क्यों कलयुग के पिता ने ली अपने ही पुत्र की जान

सूरजपुर| जिले के पर्रि गांव से एक घटना सामने आई हैं| जहां गांव में एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने दूसरे बेटे की पहले जमकर पिटाई की और फिर उसे घर के पास एक पेड़ पर उल्टा लटका दिया| जिससे उसकी मौत हो गई| मृतक का नाम जगन्नाथ सिंह (26) और आरोपी पिता का नाम रामभरोस सिंह बताया जा रहा है|

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे को लेकर विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है| हालांकि अभी विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है| पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है| आरोपी पिता-पुत्र से भी पुलिस पूछताछ कर रही है| जिससे ये स्पष्ट होगा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्य की क्यों हत्या की

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments