Friday, July 4, 2025
Homeराजनीतिपूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयानों पर भड़के भाजपा नेता, बोले -...

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयानों पर भड़के भाजपा नेता, बोले – कांग्रेस की खोखली मानसिकता

जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित पराजय से कांग्रेस बौखला गयी है। इसी कारण से कांग्रेस के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। तय हार की बौखलाहट में कांग्रेस अपना आपा खोकर हिंसक हो चुकी है। यही वजह है कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ईवीएम पर बटन दबाने से लखमा जीतेंगे और मोदी मरेंगे एवं पुलिस को तीर धनुष से मारकर भगाने वाले बयान जनता के बीच दे रहे हैं।

कवासी लखमा पर एफआईआर कराएगी रूपसिंह मंडावी

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कौन सा खेल खेल रहे हैं, यह समझ से परे है। भारतीय जनता पार्टी लखमा के दोनों बयानों पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएगी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मंडावी ने कहा कि जो किसी व्यक्ति को मारने की धमकी दे सकता है, वो वास्तविक रूप में संदिग्ध है। कांग्रेस के पास न नीति है और न नेता है, कांग्रेस डूबती नाव है, जिसके बडे़ छोटे नेता लगातार कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने का कांग्रेस के नेताओं का बयान कांग्रेस की खोखली मानसिकता को बता रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा झीरम घाटी कांड के चश्मदीद गवाह हैं। इस नर संहार में कांग्रेस के अनेक बडे़ नेताओं की मौत हो गई थी और लखमा इसमें कैसे बच गए, यह जांच का विषय है। एनआईए की चल रही जांच में जल्दी ही उनकी भूमिका स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Breking News: शराब कारोबारीयों के यहां ACB का छापा

पत्रवार्ता में लोकसभा क्षेत्र संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, पंकज आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे I

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments