Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान, बोले - छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी,...

मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान, बोले – छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी, कवासी लखमा… देखें वीडियो

रायपुर। बस्तर लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री केदार कश्यप ने कवासी लखमा को ‘छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अंतिम संस्कार की बात कही है।

मंत्री केदार कश्यप ट्विटर पर कांग्रेस के लिए कही बड़ी बात

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कवासी लखमा का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में नेता नहीं नमूने भरे पड़े हैं। मोदी जी के ऊपर कांग्रेसियों का प्रहार करना और जनता का मोदी जी पर सत्कार करना बढ़ता रहेगा। कांग्रेसियों को समझ आ गया है कि कांग्रेस पार्टी मरणासन्न अवस्था पर है। 4 जून को कांग्रेस पार्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- AIIMS पहुंचकर कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments