Friday, July 4, 2025
Homeराज्यManipur में फिर भड़की हिंसा... उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला

Manipur में फिर भड़की हिंसा… उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला

Manipur : मणिपुर में जारी हिंसा की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। मणिपुर (Manipur) के तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर हमला किया। इसमें राज्य पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गया। मृतक की पहचान मोरेह में राज्य पुलिस कमांडो के रूप में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई है। सोमोरजीत इंफाल वेस्ट जिले के मालोम के रहने वाले थे।

Manipur सरकार ने बताया की उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की बुधवार सुबह मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। मणिपुर (Manipur) पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसके जबाव में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे। इससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों की ओर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें :- जवान अरविंद एक्का की शहादत को सीएम विष्णु देव साय ने किया नमन

इसके पहले मणिपुर सरकार (Manipur) ने तेंगनोउपल में शांति भंग होने, सार्वजनिक सद्भाव बिगड़ने और मानव जीवन एवं संपत्ति को गंभीर खतरे की आशंका संबंधी जानकारी मिलने के बाद 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था। तेंगनोउपल के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू कानून-व्यवस्था लागू करने और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments