Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम के समीप स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। यहां पहुंचने पर ग्राम कोमड़ो एवं बुमतेल से आए पारंपरिक सरहुल और कर्मा नर्तक दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

गौरतलब है कि 8 मार्च 1949 को जशपुर के तत्कालीन शाही परिवार में जन्मे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव बेहद सहज, सरल और विनम्र स्वभाव के थे। जशपुर वासियों के साथ उनके गहरे आत्मीय संबंध रहे, खासकर जनजातीय समुदाय के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे। श्री जूदेव के पिता स्वर्गीय राजा विजय भूषण सिंह देव जशपुर के अंतिम शासक थे।

यह भी पढ़ें :- भाजपा जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे : सीएम साय

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव तीन बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा सांसद रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में पर्यावरण और वन राज्य मंत्री भी थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बीच गहरी आत्मीयता रही। श्री जूदेव जब तक जीवित रहे तब तक मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में लगातार सक्रिय रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments