Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के किसान ने सीएम साय और पीएम मोदी का जताया आभार

छत्तीसगढ़ के किसान ने सीएम साय और पीएम मोदी का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के कुछ ही दिनों में अचानक दो साल के धान के बकाया बोनस राशि के मिलने पर किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई है। किसान इस बोनस राशि का उपयोग बच्चों को उच्च शिक्षा देने, खेती को उन्नत बनाने सहित कई आवश्यक पारिवारिक कामों में लगाने की बात कह रहे हैं।

धान का बोनस मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोरबा जिले के ग्राम बींझकोट के वयोवृद्ध किसान श्री लम्बोदर पटेल ने कहा कि उन्हें धान के बकाया बोनस के रूप में 5 लाख 81 हजार 400 रूपए मिले हैं। जैसे ही उनके खाते के बोनस की राशि अंतरित हुई उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि धान का बकाया बोनस प्राप्त होने से किसानों के परिवार में खुशहाली आ गई है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी बकाया धान बोनस की राशि उन्हें मिलेगी। लेकिन मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप बोनस के रूप में 05 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें :- साय सरकार ले रहा सांय-सांय फैसला, अलगे 5 साल तक मिलेगा निःशुल्क राशन

उन्होंने बताया कि उनका तीन बेटे-बहू, 5 नाती-पोते सहित कुल 13 सदस्यों का संयुक्त परिवार हैं। उनके नाती पोते मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। धान के बोनस राशि का उपयोग वे अपने नाती पोतों को उच्च शिक्षा दिलाने में और उन्नत खेती के लिए करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments