अजय श्रीवास्तव / रायपुर । कांग्रेस पार्टी के 138 वें स्थापना दिवस की समाप्ति एवं 139वें स्थापना दिवस के आगमन पर 28 दिसंबर को देश भर के समस्त वरिष्ठ नेतागण , पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विशाल सम्मेलन नागपुर में होने जा रहे हैं।
आज रायपुर के कांग्रेस भवन में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, नगरनिगम के सभापति प्रमोद दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उधो राम सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस स्थापना दिवस को “है तैयार हम” के नाम से विशाल रैली के रूप में होगा। यह विशाल रैली दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी।
डोनेट फॉर देश के नाम से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 130 रुपय, 1380रुपय ,13800 रुपये की सहयोग राशि दी जा रही है। यह सहयोग राशि वे नागरिक भी दे सकते हैं ,जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मानते हैं।
यह भी पढ़ें :- वर्तमान में जारी राशनकार्ड पर बदलेगी तस्वीरें
इस रैली का पूरा फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर रहेगा। नागपुर में आयोजित इस रैली देश की राजनीति में परिवर्तन के पूर्व का शंखनाद मानी जा सकती है। इस रैली में देश की वर्तमान मोदी सरकार द्वारा बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के अनेक मामलों में सरकार की विफलताओं, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमले के विरोध से यह रैली देश में रहने वाले हर वर्ग के नागरिक की आवाज होगी। हम आप को बता दें कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई थी।
रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना के बाद से ही जनता के लिए हमेशा संघर्ष करती आ रही है, कांग्रेस पार्टी ने देश आजादी की लड़ाई में भी अपना योगदान दिया है और आजादी के बाद आजाद भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।