Saturday, July 5, 2025
Homeअपराधतेज रफ्तार ट्रेलर का कहर... 8 गायों की मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर… 8 गायों की मौत

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। चपेट में आने से मौके पर 8 गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ-सेवक मौके पर पहुंच और ट्रेलर चालक विकास सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए।

जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान सांकरा से सिमगा सिक्स लेन पर मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। मौके पर ही आठ गायों की मौत हो गई। इधर घटना को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रेलर चालक बिहार का रहने वाला है। जो बिलासपुर से ट्रेलर को लेकर रायपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे मवेशी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments