Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़राज्यपाल रमेन डेका ने किया पुरातत्व नगरी सिरपुर का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका ने किया पुरातत्व नगरी सिरपुर का भ्रमण

लक्ष्मण मंदिर, तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का किया अवलोकन

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को महासमुंद प्रवास के दौरान पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल रमेन डेका मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए।

ज्ञात हो कि यह मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है, जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी मे किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल रमेन डेका ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से, ये बनेंगे पहले सदस्य…

राज्यपाल रमेन डेका डेका ने सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी तथा वन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments