Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़योग न सिर्फ आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है, बल्कि मनुष्य को...

योग न सिर्फ आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है, बल्कि मनुष्य को मनुष्य से भी जोड़ता है : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विहंगम योग संत-समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए। संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण कर रहे है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है की आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “जय स्वर्वेद कथा” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

आदरणीय महाराज जी ने मन की पीड़ा को दूर करने के लिए विहंगम योग को सरल उपाय बताया है। योग न सिर्फ आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है, बल्कि मनुष्य को मनुष्य से भी जोड़ता है। विचार को विचार से जोड़कर एकाकार करता है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति लाने के लिए महाराज जी द्वारा किए जा रहे प्रयास अतुलनीय हैं।

यह भी पढ़ें :- सांप के काटने से लड़की की मौत…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments