Friday, July 4, 2025
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने भाजपा किया समर्थ, प्रदेश अध्यक्ष किरण...

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने भाजपा किया समर्थ, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जताया आभार

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने हेतु आभार जताया है श्री देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया।

मोदी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने के आभार : किरण सिंहदेव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।

यह भी पढ़ें :- दो बच्चे की माँ को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती… बाद में युवक ने कई बार किया दुष्कर्म

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments