Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़UPSC Result : पिता IPS मां IAS और अब बिटिया के कंधे...

UPSC Result : पिता IPS मां IAS और अब बिटिया के कंधे पर IPS पद का प्रभार

अजय श्रीवास्तव/रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक परिवार प्रशासनिक अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है। अब इसी परिवार के एक सदस्य ने भी माता पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रशासनिक पद के लिए दिए गए एग्जाम में देश भर में 202वीं रैंक हासिल कर परिजनों सहित प्रदेश सहित राजधानी का नाम भी रौशन कर दिया है।

UPSC Result : अनुषा पिल्लई  ने 202वीं रैंक की हासिल

हम बता रहे हैं छत्तीसगढ़ पुलिस में ADGP पद पर पदस्थ संजय पिल्लई एवं ACS पद पर पदस्थ श्रीमती रेणु पिल्लई की बिटिया अनुषा पिल्लई की जिन्होंने कल जारी किए गए UPSC नतीजों में 202वीं रैंक हासिल की है। अनुषा का IPS आफिसर के लिए चयन होना निश्चित हो गया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुषा पिल्लै ने अपने दूसरे ही प्रयास में ये 202वीं रैंक हासिल की है। कमाल की बात ये है कि अनुषा अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर सकी थी, लेकिन इस नाकामी से उन्होंने इस कदर खुद को मजबूत किया, कि वो दूसरे प्रयास में अपने सारे एग्जाम्स क्लियर करते हुए 202वीं रैंक हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें :- राहुल- अखिलेश ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया…

सिविल सर्विसेज अनुषा को विरासत में मिली है। पिता IPS और मां IAS तो थी ही, 2021 में उनके बड़े भाई अक्षय पिल्ले ने भी UPSC क्लियर किया। अक्षय को ऑल इंडिया रैंक 51 मिली थी। वो अभी ओडिशा कैडर के IAS हैं। 2021 में जब अनुषा के भाई का सेलेक्शन हुआ, उसी साल से ही अनुषा अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। कल ही जिला कलेक्टर ने नतीजा सामने आने के बाद अनुषा को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments