Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़AIIMS पहुंचकर कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव...

AIIMS पहुंचकर कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी की हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज AIIMS पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सीएम साय ने AIIMS पहुंचकर चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए, साथ ही घायलों के परिजनों को उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा संबंधी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें :- पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव और कई अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत नही पा रहे भूपेश जी इन सबके वकील : संजय श्रीवास्तव

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments