Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री जनजाति सुरक्षा कार्यशाला में हुए शामिल

मुख्यमंत्री जनजाति सुरक्षा कार्यशाला में हुए शामिल

अजय श्रीवास्तव/रायपुर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय सुरक्षा मंच की कार्यशाला को लेकर, कहा कि पूरे देश में 12 करोड़ जनजाति वर्ग के लोग हैं। केन्द्र की सरकार ओर देश के अनेकों प्रदेश सरकारें लगातार जनजातियों के सुरक्षा में काम कर रही हैं। वनवासियों आदिवासियों की रक्षा करना जनजाति सुरक्षा मंच का प्रमुख कार्य है। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था संविधान में एससी वर्ग के लिए दी गई है, वही व्यवस्था एसटी वर्ग से जुड़े समाज के लिए भी होनी चाहिए।

देश में रहने वाली सभी जनजाति समाज के लोगों की भी यही मांग है , ऐसी जैसी व्यवस्था एसटी के लिए भी हो। उन्हें भी जनजाति होने का लाभ मिले। लेकिन देश के अधिकतर प्रदेशों में धर्मांतरित लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। इसके लिए देश भर से 28 लाख जनजाति लोगों ने हस्ताक्षर करके ज्ञापन राष्ट्रपति को पहले भी सौंपा है।आज कांग्रेस पार्टी ने द्वारा जारी किए गए उनके घोषणापत्र पर किए गये सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि क्या आपको लगता है कि कांग्रेस सरकार बनेगी..?

“न नौमन तेल होगा ना राधा नाचेगी”* यह कुछ भी कर ले आयेंगे तो मोदी जी ही। साय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 वादे किए थे , लेकिन 5 साल में एक भी काम पूरा नहीं किया। इसी लिए 23 के विधानसभा चुनाव में जनता ने विश्वास नहीं किया। कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। चाहे एक लाख देने के बात कहे चाहे कुछ भी कर ले। एक लाख देने का फॉर्म भरा रहे पैसा कहां से देंगे..?

सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं हमें प्रवेश कराने में दिक्कत हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सीएम ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से उनके दिए गए बयानों के सवाल पर साय ने कहा कि ये मोदी जी को जितना गाली देंगे उतना ही भाजपा को फायदा है। ये मोदी जी को क्या क्या नहीं बोले है।

मौत का सौदागर, चौकीदार चोर है, 2014 में नेता प्रतिपक्ष बनने की इनकी औकात नहीं थी। देश की जनता ने यहां तक पहुंचा दिया। इस बार के लोकसभा चुनावों में भी इनकी औकात नही रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments